रेलवे समाचार

मननीयों की सिफारिश पर ब्रेक, रफ्तार को हरी झंडी: 2027 में बदलेगी रेल की चाल, पर जेब होगी ढीली

शिवानी सिंह नई दिल्ली, 26 नवंबर। भारतीय रेलवे अब सियासी सिफारिशों के बजाय डेटा के ट्रैक पर दौड़ने की तैयारी कर रहा है। नए साल यानी 2027 के टाइम-टेबल में रेलवे देश की सैकड़ों सुस्त मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का कायाकल्प कर उन्हें सुपरफास्ट बनाने जा रहा है। इस फैसले से लंबी दूरी के यात्रियों…

हाई-स्पीड रेल क्लब में भारत की धमाकेदार एंट्री: अप्रैल में स्वदेशी बुलेट पटरियों पर दौड़ेगी

शिवानी सिंह नई दिल्ली, 23 नंवबर। हाई-स्पीड रेल तकनीक के मामले में भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ा दिया है। पूरी तरह से देश में डिजाइन और निर्मित पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन (बी-28) ने सुरक्षा और मजबूती के सबसे कठिन माने जाने वाले ‘स्क्वीज टेस्ट’ को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इस…

वंदे भारत के ‘सारथी’ खतरे में: 50 फीसदी से अधिक लोको पायलट गंभीर मानसिक तनाव और अवसाद के शिकार!

शिवानी सिंह नई दिल्ली, 18 नवंबर। देश की सबसे हाई-स्पीड और आधुनिक ट्रेनें चलाने वाले लोको पायलट आज गंभीर मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। निमहंस बेंगलुरु और लंदन के प्रतिष्ठित जर्नल ‘बायोमेड सेंट्रल साइकोलॉजी’ में प्रकाशित एक ताजा शोध रिपोर्ट ने भारतीय रेलवे की संरक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर…

असम में रेल हादसा ट्रेन संचालन कर्मियों के सामूहिक लापरवाही से हुआ : जांच रिपोर्ट

  शिवानी सिंह नई दिल्ली, 13 नवंबर। असम के कामरूप क्षेत्र में हुए कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस हादसे की आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसने रेलवे सुरक्षा प्रणालियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह भीषण दुर्घटना किसी एक व्यक्ति की गलती नहीं, बल्कि ट्रेन संचालन से…

रफ्तार का भारी तनाव: वंदे भारत के आधे से ज्यादा लोको पायलट मानसिक संकट की चपेट में

शिवानी सिंह नई दिल्ली, 9 नवंबर। देश की शान कही जाने वाली हाई-स्पीड वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भले ही पटरियों पर सरपट दौड़ रही हों, इन्हें सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने वाले ‘सारथी’ यानी लोको पायलट अंदर से टूट रहे हैं। बेंगलुरु के प्रतिष्ठित संस्थान निमहंस और लंदन के जर्नल बायोमेड सेंट्रल साइकोलॉजी…

नेत्र ट्रेनों की टक्कर से अब बचेगी बेजुबानों की जान

  शिवानी सिंह नई दिल्ली, 6 नवंबर देश में सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों की रफ़्तार जितनी तेज़ी से बढ़ रही है, पटरियों पर हाथियों, बाघों और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा उतनी ही बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सेंसर तकनीक पर आधारित एक बेहद…

स्वदेशी बुलेट ट्रेन भारत की तकनीकी क्षमता का प्रमाण है : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

शिवानी सिंह नई दिल्ली, 1 नवंबर। देश में हाई-स्पीड रेल क्रांति का आगाज करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत अपनी पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के निर्माण के साथ वैश्विक रेलवे मानचित्र पर एक नया मील का पत्थर स्थापित कर रहा है। बेंगलुरु स्थित बीईएमएल (बीईएमएल) फैसिलिटी में मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड…

गुजरात को मिलेंगी दो नई रेल सेवाओं की सौगात, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को दिखाएंगे हरी झंडी

शिवानी सिंह अहमदाबाद, 29 अक्टूबर 2026। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में दो नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें साबरमती–वाराणसी एक्सप्रेस तथा महेसाणा–बेचराजी–साबरमती मेमू ट्रेन सेवा शामिल हैं। इस अवसर पर साबरमती स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री, गुजरात सरकार दर्शनाबेन वाघेला,…

ट्रेनों और स्टेशनों पर छूटा 98 फीसदी सामान सुरक्षित लौटा

  शिवानी सिंह नई दिल्ली, 23 अक्तूबर। भारतीय रेल में यात्रा के दौरान पिछले तीन वर्षों में यात्रियों का 1.18 लाख से अधिक कीमती सामान ट्रेनों और स्टेशनों पर छूट गया। हालांकि, रेलवे की मुस्तैदी और आरपीएफ की सतर्कता के चलते इसमें से 98 प्रतिशत सामान सुरक्षित उनके मालिकों तक पहुंचा दिया गया है। यह…

रेलवे ट्रैक के किनारे दिल्ली से पटना तक 120 डेसिबल तक पहुंचा ध्वनि प्रदूषण

अनिल सिंह चौहान नई दिल्ली, 21 अक्तूबर। देश के व्यस्त रेल मार्गों के किनारे बसे रिहायशी इलाकों में ध्वनि प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँच चुका है। हालिया वैज्ञानिक अनुसंधानों और शहरी सर्वे के मुताबिक, पटरियों के इर्द-गिर्द ट्रेनों की लगातार आवाजाही और तेज प्रेशर हॉर्न की वजह से शोर का स्तर 90 से 120 डेसिबल…