अनिल सिंह चौहान
नई दिल्ली।
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दिल्ली नगर निगम द्वारा ‘गांधी जयंती मेला-2026’ का आयोजन 1 अक्टूबर को एमसीडी मुख्यालय स्थित डॉ. एस.पी.एम. सिविक सेंटर में किया जाएगा। मेले का उद्घाटन सुबह 10 बजे सिविक सेंटर के ए-ब्लॉक के सामने भारत में रूसी संघ के राजदूत डेनिस अलीपोव और दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही संयुक्त रूप से करेंगे।एमसीडी के अनुसार, गांधी जयंती मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस अवसर पर सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।मेले के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
