गांधी जयंती पर जनकपुरी में आशीष सूद ने चलाया स्वच्छता अभियान

पौधारोपण के साथ नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है:-आशीष सूद

अनिल सिंह चौहान

 नई दिल्ली।
 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र में स्वच्छता, पौधारोपण और जन-जागरूकता अभियान चलाया पंखा रोड से चंदर नगर तक निकली ‘स्वच्छ ज्ञान यात्रा’,  अभियान के दौरान ‘कचरे को बाहर करो’ का संदेश देते हुए नागरिकों से दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। अभियान में क्षेत्रीय निगम पार्षद उर्मिला चावला, पश्चिमी क्षेत्र के उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री, निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी, शिवाजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्र तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आशीष सूद ने राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के छात्रों से संवाद करते हुए बताया कि वह स्वयं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी का आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक दिल्ली के 313 स्थानों से संवेदनशील कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम के सहयोग से पंखा रोड स्थित गोल्ड जिम के पास और नारंग कॉलोनी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पार्क में पौधारोपण और नुक्कड़ नाटक, नारंग कॉलोनी स्थित पार्क में शहरी विकास मंत्री ने नागरिकों को संबोधित करने के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान दिल्ली नगर निगम के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।इसके बाद जनकपुरी क्षेत्र में पंखा रोड से नारंग कॉलोनी होते हुए चंदर नगर तक ‘स्वच्छ ज्ञान यात्रा’ निकाली गई। निगम की सफाई टीमों ने यात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई की तथा नागरिकों को कचरे का उचित निस्तारण करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। स्वच्छ दिल्ली के लिए जनभागीदारी जरूरी : आशीष सूद, इस अवसर पर आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिल्ली के सभी 12 क्षेत्रों में विभिन्न स्वच्छता और जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ दिल्ली का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।