स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधाओं से सुसज्जित होगा ग्रेटिट्यूड 84

ग्रिटीट्यूड 84" वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक वरदान साबित होगा
निशांत शर्मा
हरियाणा।
गुरुग्राम, सेक्टर-84 में लामोज इन्फ्रा एलएलपी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रस्तावित “ग्रेटिट्यूड 84” प्रोजेक्ट का भव्य भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे सुरक्षित, सुविधाजनक और स्वास्थ्य-केंद्रित जीवनशैली के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।प्रोजेक्ट में 24 घंटे चिकित्सा सहायता, चिकित्सा कक्ष, आपातकालीन सेवाएं, नर्सिंग सहायता और इमरजेंसी बटन जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा योग, व्यायाम, ध्यान केंद्र, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पुस्तकालय, पैदल भ्रमण पथ और इनडोर खेल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। द्वारका एक्सप्रेसवे के निकट स्थित इस प्रोजेक्ट में हरित क्षेत्र, प्राकृतिक रोशनी और बेहतर वेंटिलेशन पर भी जोर दिया गया है। समारोह में भास्वर पॉल, अनिल बजाज, अशोक कुमार, पवन धइया और गर्वित गुप्ता सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कंपनी के अनुसार, ग्रेटिट्यूड 84 वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता और सामुदायिक जुड़ाव से जुड़ी जीवनशैली विकसित करने की पहल है।