एक पौधा पूर्वजों के नाम कार्यक्रम का शाहदरा में किया गया भव्य आयोजन
हम हर वर्ष अपने पूर्वजों की याद में सैकड़ो पौधे लगाते हैं:- सुभाष नारायण गौड़
अनिल सिंह चौहान
नई दिल्ली।
पितृ पक्ष की शुरुआत के चलते पूर्णिमा श्राद्ध के साथ पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में लक्ष्मी नारायण गौड़ सेवा ट्रस्ट की ओर से एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया जिसमें अपने पूर्वजों की याद में 16 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए जिनमें की पीपल, बरगद,जामुन, नीम, शहतूत, आदि के पौधे विभिन्न विभागों, स्थानो व पार्कों में लगाए गए, इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष नारायण गौड़ ने बताया कि हम यह कार्यक्रम हमेशा से ही करते चले आ रहे हैं अपने पूर्वजों की याद में हर वर्ष सैंकड़ो पौधे लगाते है, पौधे लगाने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है,तथा जीव जंतुओं को भी जीवन मिलता हैं आने वाली पीढ़ी को हम स्वच्छ वातावरण देना चाहते है तथा अपने कार्यक्रम के द्वारा उन्हें इस बात के लिए जागरूक करना चाहते हैं की पेड़ पौधे हमारे जीवन में कितना महत्व रखते हैं पर्यावरण को अगर संतुलित बनाकर रखना है तो नए-नए पौधे लगाना कितना आवश्यक है। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष नारायण गॉड ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि हम अपने पूर्वजों को हर वर्ष इसी तरीके से याद करके उनको श्रद्धांजलि देते हैं यह एक ऐसा अवसर होता है जिससे हम आम नागरिकों को यह संदेश देना चाहते हैं कि उन्हें भी इसी तरीके के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। इस विशेष कार्यक्रम के मौके पर आरती कपूर, ज्योति नारायण गौड़,विजेंद्र ठाकुर,प्रीती गुप्ता,मुकुंद गुप्ता,सोनू कुमार,शिव ,रवि वैध,कपिल पहलवान,अनुराग शशि,पूजा कपूर,सुशिला प्रजापति,इंदू तलवार,शीतल गौतम,विपिन,आदि लोग उपस्थित रहे।