मंडावली मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजित

मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं:-अभिषेक वर्मा


अनिल सिंह चौहान
नई दिल्ली,। 27 सितंबर 2026
पूर्वी दिल्ली के मंडावली मंडल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं। मंडावली मंडल में आयोजित कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अमर पाल मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संतोष पाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ निगम पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और देश के विकास, जनभागीदारी तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेशों को सुना। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर में हो रहे जनभागीदारी के प्रयासों, सामाजिक कार्यों और प्रेरणादायी पहलों को देशवासियों के सामने रखते हैं। अभिषेक वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यों को देश के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को जनभागीदारी तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। ही